Uttar Pradesh: युवती को अगवा कर रेप की वारदात को दिया अंजाम, इलाज के दौरान पीड़िता ने तोड़ा दम…

संतकबीरनगर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक युवती को अगवा कर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम देकर, उसके मारपीट उसे वहीं छोड़ फ़रार होगये, और पीड़िता ने अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी के खिलाफ बयान देकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

आपको बता दें रेप की वारदात का ये पूरा मामला संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र का है, जहां पर कुछ लोगों ने एक युवती को अगवा कर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। और उसे मारपीट कर उससे घर के नजदीक छोड़कर फरार हो गए। युवती घायल अवस्था में सुबह घर वालों को मिली।

जिसके बाद घर वालों ने उसे गोरखपुर में किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने पूरी घटना के साथ आरोपी का नाम बताया, और उसकी मौत हो गई।

वहीं घटना की सूचना के बाद एसपी डॉक्टर कौस्तुभ पीड़ित के घर पहुंचे, और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एसपी डा कौस्तुभ ने बताया की मृतक पीड़िता के बयान के आधार पर एक आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है जिसके खेलाफ़ मुकदमा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button