Uttar Pradesh: गन पॉइंट पर बदमाशों ने लाखों की डैकेती को दिया अंजाम…

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद में उस समय सनसनी फ़ैल गई। जब दर्जन भर हथियारों से लेस बदमाशों ने एक घर पर धावा बोलते हुए परिवार के सभी सदस्यों को गन पॉइंट पर लेकर बंदक बना कर लाखों की डैकेती को अंजाम दे डाला और मौके से बेखौफ होकर फ़रार हो गया। वही घटना पर पहुंची पुलिस टीम मामले में बारीकी से जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।

दरअसल मामला चरथावल थाना क्षेत्र के क्यामपुर गाँव का है। जहाँ देर रात हथियारों से लेस तक़रीबन दर्जन भर बदमाशों ने फरजल नाम के एक ग्रामीण के घर धावा बोलते हुए परिवार के लोगो को हथियारों के बल पर बंधक बनाते हुए एक बड़ी डकैती को अंजाम दे डाला।

बताया जा रहा है की देर रात खाना खाने के नाम पर बाईक सवार दर्जन भर अज्ञात बदमाशों ने पीड़ित फरजल से घर का मेन गेट खुलवाकर घर में एंट्री की जिसके बाद हथियार बंद इन बदमाशों ने घर के सभी लोगो को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद बदमाशों ने पुरे घर को खगालते हुए लगभग 15 लाख रुपयों की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर बेखौफ होकर फ़रार हो गए।

वही पीड़ित परिवार की माने तो बदमाश घटना को अंजाम देकर पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर मोटरसाईकिलो से फ़रार फ़रार हो गये। वही फिर कही बंधक परिवार ने किसी तरह बंधनमुक्त होकर घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी जिसपर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। डकैती की सूचना पर आनन फानन में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय तुरंत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की।

बहराल पुलिस ने बदमाशों की धरपक्कड़ के लिए सर्विलांस, एसओजी और क्षेत्रीय थाने की टीम को गठित किया है। इस मामले में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया की चरथावल थाना क्षेत्र के क्यामपुर गांव से रात में क़रीब तीन बजे सूचना मिली थी की कुछ लोग घर में घुसे है और घर में जो भी सामान था वो ले गए है। परिवार के लोगो ने बताया है की चार लोगो ने उन्हें कमरे में बंद किया था। केस इनके पास था नहीं ज्वैलरी वो लोग ले गये है।

Related Articles

Back to top button