
उत्तर प्रदेश मे इन दिनों तबादलों की झड़ी लगी हुई है। आए दिन किसी न किसी विभाग मे तबादले हो रहें हैं। IAS, IPS और PPS अफसरों के तबादले को शासन ने डेली रूटीन का हिस्सा बना लिया है। देर रात 11 जेल अधीक्षकों/ वरिष्ठ जेल अधीक्षकों के तबादले कर दिए गए।
प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर रोज बड़े-बड़े दावे करती रहती है। इन दावों को हकीकत में तब्दील करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार अपनी तबादला नीति को पूरे सशक्त तरीके से आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में देर रात 11 जेल अधीक्षकों/ वरिष्ठ जेल अधीक्षको के तबादले किए गए हैं। विनोद कुमार को बरेली तो दिलीप कुमार पांडे को गोरखपुर का जेल अधीक्षक बनाया गया। प्रेमचंद्र सलोनिया को खीरी जेल का अधीक्षक तो ओमप्रकाश कटियार को केंद्रीय कारागार आगरा का अधीक्षक बनाया गया।
पीपी सिंह को मुरादाबाद का वरिष्ठ जेल अधीक्षक तो हरिओम शर्मा को आगरा जिला कारागार का अधीक्षक बनाया गया। वहीं उदय प्रताप मिश्रा को अयोध्या तथा राधाकृष्ण मिश्रा को कारागार मुख्यालय लखनऊ में वरिष्ठ अधीक्षक के पद पर नवीन तैनाती दी गई है। इसी प्रकार शशिकांत मिश्रा को जिला कारागार मेरठ तो उमेश सिंह को केंद्रीय कारागार वाराणसी, कुंदन कुमार को जिला कारागार बाराबंकी का अधीक्षक बनाया गया है।
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 28, 2023
➡️यूपी में 11 जेल अधीक्षकों/ वरिष्ठ जेल अधीक्षको के तबादले
➡️प्रेमचन्द सलोनिया अधीक्षक जिला कारागार खीरी बने
➡️ओम प्रकाश कटियार अधीक्षक केन्द्रीय कारागार आगरा बने
➡️हरिओम शर्मा अधीक्षक जिला कारागार आगरा बने
➡️पी पी सिंह वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार मुरादाबाद बने
➡️उदय… pic.twitter.com/wP7NZqS6jH
- इन 11 जेल अधीक्षकों/ वरिष्ठ जेल अधीक्षको के तबादले
- प्रेमचन्द सलोनिया अधीक्षक जिला कारागार खीरी बने
- ओम प्रकाश कटियार अधीक्षक केन्द्रीय कारागार आगरा बने
- हरिओम शर्मा अधीक्षक जिला कारागार आगरा बने
- पी पी सिंह वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार मुरादाबाद बने
- उदय प्रताप मिश्रा वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार अयोध्या बने
- राधा कृष्ण मिश्रा वरिष्ठ अधीक्षक कारागार मुख्यालय लखनऊ बने
- शशिकान्त मिश्रा अधीक्षक जिला कारागार मेरठ बने
- उमेश सिंह अधीक्षक केन्द्रीय कारागार वाराणसी बने
- कुंदन कुमार अधीक्षक जिला कारागार बाराबंकी बने
- विनोद कुमार को जिला कारागार बरेली की जिम्मेदारी
- दिलीप कुमार पाण्डेय जिला कारागार गोरखपुर बने









