Uttarakhand : केदारनाथ हाईवे के पास कार के उपर गिरा पेड़, बाल बाल बचे सभी यात्री..

केदारनाथ हाईवे पर फाटा के समीप उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक कार के ऊपर पेड़ गिर गया. गनीमत ये रही कि इस हादसे में सभी कार सवार लोग सुरक्षित हैं

Desk : केदारनाथ हाईवे पर फाटा के समीप उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक कार के ऊपर पेड़ गिर गया. गनीमत ये रही कि इस हादसे में सभी कार सवार लोग सुरक्षित हैं. हालांकि कार को नुकसान हुआ है. आलवेदर निर्माण कार्य कर रही कम्पनियों की लापवाही से हादसे हो रहे हैं.

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माणदाई कंपनियों की भारी लापरवाही बरत रहीं हैं जिससे प्रतिदिन हादसे का डर बना रहता है. लापरवाही के कारण ही आज एक हादसा हुआ.

लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर अभी तक ऐसे कई हादसे हो चुके है. लेकिन इसकी सुध लेने को कोई तैयार नही है. स्थानीय लोग निर्माण कार्य मे देरी और गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठा रहें है.

https://www.youtube.com/watch?v=I1ZiRIAp_XY

Related Articles

Back to top button