Uttarakhand: बागेश्वर समेत 100 निकायों की मतगणना शुरू,आखिर कौन मारेगा बाजी…

राज्य के 54 मतगणना केंद्रों पर कुल 100 नगर निकायों के चुनाव परिणामों की गणना की जा रही है। मतगणना के परिणामों का इंतजार किया जा..

Uttarakhand: प्रदेश में 23 जनवरी को संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव के लिए आज 25 जनवरी को मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं, और सुबह 8 बजे से ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई। राज्य के 54 मतगणना केंद्रों पर कुल 100 नगर निकायों के चुनाव परिणामों की गणना की जा रही है। इसके लिए 6366 कार्मिकों की तैनाती की गई है।

9,83,601 महिला मतदाता

प्रदेश में कुल 65.41 फीसदी मतदान हुआ है, जिसमें 30,29,028 मतदाता थे, जिनमें से 19,81,200 ने मतदान किया। इस चुनाव में 9,97,509 पुरुष मतदाता, 9,83,601 महिला मतदाता और 90 अन्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बागेश्वर नगर पालिका की मतगणना

बागेश्वर नगर पालिका के लिए मतगणना बागेश्वर डिग्री कॉलेज में हो रही है। पालिका अध्यक्ष पद के प्रमुख प्रत्याशी..

  • BJP से सुरेश सिंह खेतवाल
  • कांग्रेस से गीता रावल
  • निर्दलीय प्रत्याशी कवि जोशी

नगर पंचायत गरूड़ की मतगणना

गरूड़ नगर पंचायत की मतगणना ब्लॉक गरूड़ में हो रही है। अध्यक्ष पद के प्रमुख प्रत्याशी..

  • BJP से ललिता वर्मा
  • कांग्रेस से भावना वर्मा
  • निर्दलीय प्रत्याशी नीमा वर्मा

नगर पंचायत कपकोट की मतगणना..

कपकोट नगर पंचायत की मतगणना ओएनजीसी सभागार में हो रही है। अध्यक्ष पद के प्रमुख प्रत्याशी..

  • BJP से गीता ऐठानी
  • कांग्रेस से धना बिष्ट

मतगणना के परिणामों का इंतजार किया जा रहा है, जो प्रदेश के नगर निकायों के नए अध्यक्षों का चुनाव करेंगे। यह चुनाव प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों में आगामी विकास कार्यों की दिशा तय करेंगे।

Related Articles

Back to top button