
Desk : रूड़की के रामनगर इंडस्ट्रियल एस्टेट में रोटर प्रेसिजन इंस्ट्रूमेंट्स प्रा०लि० द्वारा मेक इन इण्डिया पहल के अन्तर्गत रूड़की में ड्रोन निर्माण इकाई का शुभारम्भ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड का पहला ड्रोन प्रोजेक्ट का शुभारंभ हुआ. ये रोजगार के सृजन के लिए कारगर साबित होगा.

आपको बता दें कि शुक्रवार को रुड़की के रामनगर इंडस्ट्रियल एस्टेट में रोटर प्रेसिजन इंस्ट्रूमेंट्स प्रा०लि० द्वारा मेक इन इण्डिया के तहत उत्तराखंड के पहले ड्रोन प्रोजेक्ट का शुभारंभ करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे. यहां पर उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मेक इन इंडिया प्रोग्राम आज आगे बढ़ रहा है. मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया इसी के तहत आज उत्तराखंड का पहला ड्रोन प्रोजेक्ट शुरू हुआ है.
उन्होने कहा कि निश्चित रूप से यह एक नई क्रांति के रूप में स्थापित होगा. आगे कहा कि उत्तराखंड में भौगोलिक स्थिति बहुत विकट होती है ऐसे में ड्रोन टेक्नोलॉजी बहुत महत्वपूर्ण है. और यह फायदेमंद साबित होगी. क्योंकि यहां पर भूस्खलन बहुत ज्यादा अधिक होता है.
आज इसका उद्घाटन होना उत्तराखंड राज्य के लिए बहुत ही ऐतिहासिक पल है. जो केवल उत्तराखंड ही नही उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष के लिए ड्रोन टेक्नोलॉजी से क्रांति आएगी. जिससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा.









