
रुद्रप्रयाग जिले के नव नियुक्त उप वन संरक्षक अभिमन्यु ने भारत समाचार से खास बातचीत की। इस दैरान उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग जनपद के कुछ हिस्सों मे मानव और वन्य जीव खासकर गुलदार और भालू के बीच संघर्ष की अधिकतर घटनाएं सामने आती हैं।
आगे उन्होंने कहा सबसे पहले इन जानवरों के संरक्षण की दिशा मे काम किया जायेगा। संघर्ष को रोकने के प्रभावी नियंत्रण के लिए पूरी गहनता से नई टेक्नोलॉजी के जरिये काम किया जायेगा। इसके लिए वह खुद ऐसे क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे, जहाँ ज्यादातर मात्रा मे ऐसी घटनाएं होती है। इस पर पूरी ठोस कार्य योजना से काम किया जायेगा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा की इको टूरिज्म को बढ़ावा देते हुए लोगो को आजीविका संवर्धन की दिशा मे आगे बढ़ने के भी महत्वपूर्ण प्रयास किए जायेंगे उन्होंने कहा कि वनों के संरक्षण के साथ नये वनों के विकास पर काम करने की सबसे अधिक जरूरत है। वन ही जीवन है इस उद्देश्य के साथ आम जनता को साथ लेकर वन विभाग काम करेगा।









