
उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। वो 6 हज़ार 951 मतों से चुनाव हारे हैं। यह उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ निराशा लगी है। खटीमा विधानसभा सीट से धामी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उनको कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। इसके बाद अब फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बदले जाएंगे।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध अब तक के अपडेटेड आंकड़ों से पता चलता है कि भाजपा 37 सीटों पर, कांग्रेस 18 सीटों पर, बसपा दो सीटों पर, उत्तराखंड जनकता पार्टी एक सीट पर और निर्दलीय दो सीटों पर आगे चल रहे हैं। उपलब्ध शुरुआती रुझानों के मुताबिक, गुरुवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड में कांग्रेस से आगे थी, जिसमें उसकी पार्टी के 37 उम्मीदवार आगे चल रहे थे।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध 70 सीटों में से 60 सीटों के लिए उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस 18 सीटों पर, बसपा दो सीटों पर, उत्तराखंड जनकता पार्टी एक सीट पर और निर्दलीय दो सीटों पर आगे चल रही है। उत्तराखंड में 14 फरवरी से मतदान शुरू हुआ था, जिसमें 65 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उत्तराखंड के पिछले 21 साल के इतिहास में सत्तारूढ़ भाजपा दूसरी बार अपना कार्यकाल दोहरा सकती है। हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से 945 मतों से पीछे चल रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के 57 सीटों के मुकाबले 11 सीटों के साथ पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस वापसी करने की कोशिश कर रही है।