Uttarakhand: सांयकालीन स्कूल में गरीब बच्चों के लिए किया गया निशुल्क खेलों का आयोजन !

ज्योतिबा फुले एवम सावित्रीबाई फुले सांयकालीन स्कूल रामनगर के पुछड़ी गांव में आज अध्ययनरत बच्चों के खेलकूद सम्पन्न हुए। स्कूलों का संचालन ....

ज्योतिबा फुले एवम सावित्रीबाई फुले सांयकालीन स्कूल रामनगर के पुछड़ी गांव में आज अध्ययनरत बच्चों के खेलकूद सम्पन्न हुए। स्कूलों का संचालन रचनात्मक शिक्षक मंडल द्वारा किया जा रहा है। प्राथमिक,जूनियर स्तर के बच्चोँ के मध्य सभी स्तरों की दौड़ के साथ कबड्डी ,खो खो,म्यूजिकल चेयर एक्टिविटी,जलेबी दौड़,उचीं कूद हुई।

कार्यक्रम का आयोजन नवेंदु मठपाल ने बताया कि शिक्षक मंडल की पहल पर रेता बजरी खनन एवम कूड़ा बीनने वाले परिवारों के 350 से अधिक बच्चों को इन स्कूलों में विगत एक वर्ष से निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत अपने जन्मदिन पर राभ्या अग्रवाल ने करते हुए खो खो खेल प्रतियोगिता से कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही मौजूद बच्चों को टोफी वितरित कर बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

शिक्षक मण्डल के संयोजक नवेन्दु मठपाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सभी विजेता बच्चों को विभिन्न पुरुस्कार भी प्रदान किये गए। रामनगर में गरीब बच्चों के लिए चल रहे निशुल्क सांयकालीन स्कूल में खेलकूद के कार्यक्रम को संपन्न किया।

Related Articles

Back to top button