मौसम की मार..किसान परेशान..उत्तराखंड सरकार ड्रैगन फ्रूट को क्यों दे रही बढ़ावा

उद्यान विभाग द्वारा देहरादून के चकराता, सहसपुर क्षेत्र में किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

देहरादून उद्यान विभाग द्वारा कृषि क्षेत्र में किसानों को नई खेती के लिए लगातार जागरूक कर रहा है। मौसम में बदलाव के कारण किसानों को होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिए उद्यान विभाग जनपद के किसानों को ड्रेगन फ्रूट के लिए प्रेरित कर रहा है। विभाग की ये पहल किसानों को विदेशी फ्रूट के अलाव आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ लोगों में होने वाली गंभीर बीमारियों से भी राहत दिलाएगी। 

उद्यान विभाग द्वारा देहरादून के चकराता, सहसपुर क्षेत्र में किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। देहरादून की जिला उद्यान अधिकारी डॉ मीनाक्षी जोशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ड्रैगन फ्रूट जो कि अमेरिका फल है। इस फल की देहरादून में आपार संभावनाएं दिख रही हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 12 हजार पौधे विकासनगर, कालसी और चकराता के किसानों को दिए गए हैं। 

42 हेक्टेयर जमीन हो रही ड्रैगन फ्रूट की खेती

उन्होंने कहा कि लगभग 100 किसानों को इसका सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। 42 हेक्टेयर जमीन पर ड्रैगन फ्रूट खेती की जा रही है। जबकि बाजार में ड्रैगन फ्रूट का एक पीस 100 रुपये का बिक रहा है। मीनाक्षी जोशी ने बताया कि ज्यादातर किसानों ने इस पर खेती करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे अन्य किसानों को भी ड्रैगन फ्रूट के लिए जागरूक किया जाएगा। 

ड्रैगन फ्रूट के फायदे

बता दें कि ड्रैगन फ्रूट मधुमेह, कार्डियो, वैस्कुलर और तनाव संबंधित बीमारियों से पीड़ित रोगियों के लिए काम आता है। इसके साथ ही मार्केट में इसकी अधिक मांग भी है।

Related Articles

Back to top button