अगले 24 घंटे भारी, बारिश का रेड अलर्ट जारी, कई ट्रेनें रद्द

18 जुलाई को प्रदेशभर में ऑरेंज अलर्ट,जबकि, 19 जुलाई के लिए प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के चार जिलों में आने वाले 24 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट किया जारी है। प्रदेश के अन्य जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 18 जुलाई को प्रदेशभर में ऑरेंज अलर्ट,जबकि, 19 जुलाई के लिए प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने नदी नालों के आसपास जाने से हिदायत बरतने की चेतावनी दी है।

तीन दिन दून से चलने वाली आठ ट्रेनें रद्द रहेंगी, रेलवे ट्रेक पर चल रहे काम के चलते अगले तीन दिन तक दून से चलने वाली आठ ट्रेनें रहेंगी रद्द। बीते दिनों हुई लगातार बारिश के चलते रेलवे ट्रेक पर भारी मात्रा में मलबा आने के साथ कई जगह जलभराव होने से ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया है।

देहरादून से चलने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, उपासना और जनशताब्दी एक्सप्रेस 15 से 17 जुलाई तक रहेगी रद्द।

Related Articles

Back to top button