विदेश में नौकरी के नाम पर हड़प लिए 11 लाख, वापिस मांगने पर देने लगा जान से मारने की धमकी…

आरोपी को पकड़ने के लगातार प्रयास किया जा रहे थे साथ ही आरोपी पर ₹10000 का इनाम रखा गया था।और आरोपी को गिरफ्तार  के प्रयास किया जा रहे थे।

देश में बढ़ रही बेरोजगारी से परेशान युवा नौकरी के लिए विदेश भी जाने के लिए तैयार हैं। लेकिन कुछ जालसाजी इसका फायदा उठा लेते हैं। ठग लाखों रुपए लेकर फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड से सामने आया है। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने बताया किअल्मोड़ा के धौलछीना के नौगांव निवासी सन्तोष कुमार आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी कि आरोपी द्वारा उन्हें विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपए हड़प लिए थे। इस बात की शिकायत पुलिस से करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित की दलील पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। 

बता दें कि, आरोपी को पकड़ने के लगातार प्रयास किया जा रहे थे साथ ही आरोपी पर ₹10000 का इनाम रखा गया था।और आरोपी को गिरफ्तार  के प्रयास किया जा रहे थे। पुलिस टीम ने आरोपी असीम बिज उम्र-39 वर्ष पुत्र राकेश कुमार निवासी हाउस न0 08 ग्रीन पार्क जालंधर सिटी थाना डिवीजन न0 06 मॉडल टाउन जालंधर पंजाब हाल निवासी सेक्टर 63 चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button