Uttarakhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 2 दिवसीय देहरादून दौरा, दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 2 दिवसीय देहरादून दौरा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित ‘आशियाना' में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।

देहरादून. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 2 दिवसीय देहरादून दौरा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित ‘आशियाना’ में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू आठ दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद वह राजभवन जाएंगी। रात को वह आशियाना में विश्राम करेंगी। नौ दिसंबर को राष्ट्रपति पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी।

इसके बाद दिन में दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। दून विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह नौ दिसंबर को होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।

दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि विवि के समारोह में करीब 650 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। वहीं करीब 36 को गोल्ड मेडल व 16 को पीएचडी अवॉर्ड मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button