
Desk : बाजपुर कोतवाली में पुलिस महकमें में उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त एक दम्पति अपने गले में जूते चप्पलों का हार पहन कोतवाली में आ आ पहुंचे. इस अनोखे अंदाज में पहुंचे युवक को देख कर पुलिस कर्मी हैरत में पड़ गए जिसके बाद मामले को सुन पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है.
दरअसल बाजपुर कोतवाली में एक व्यक्ति ने जूते चप्पल की माला पहन कर पुलिस को एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है. इस दौरान पुलिस ने पीड़ित को कार्यवाही का आश्वासन दिया है.

बता दें कि बाजपुर के वार्ड नंबर एक निवासी ओम प्रकाश वर्मा देर रात अपनी पत्नी के साथ बाजपुर कोतवाली पहुंचे जहां ओम प्रकाश वर्मा ने जूते चप्पल की माला पहन कर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ भगत सिंह चौक पर बीते 2 वर्षों से प्रदर्शन करते आए हैं.
लेकिन बाजपुर का निवासी पूर्व सांसद बलराज पासी के छोटे भाई मौके पर पहुंच कर दबंगई दिखाते हुए उसके व उसकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है वहीं पुलिस ने पीड़ित को कार्यवाही का भरोसा दिया है.









