उत्तराखंड : महारा के पत्र पर मचा बवाल, जब भाजपा प्रवक्ता ने कहा “कांग्रेस में गुटबाजी”, तो कांग्रेस प्रवक्ता ने दे डाली ये सलाह…

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की ओर से एक पत्र जारी किया गया था। जिसमें कहा गया है कि बिना प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुमति या जानकारी में ...

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की ओर से एक पत्र जारी किया गया था। जिसमें कहा गया है कि बिना प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुमति या जानकारी में दिए प्रेस वार्ता का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस पत्र पर भाजपा की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। जिसके बाद प्रवक्ताओं के बीच पत्र पर वाद – प्रतिवाद शुरु हो गया है।

कांग्रेस के इस आंतरिक पत्र को लेकर बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस पत्र से कांग्रेस में गुटबाजी व अनुशासनहीनता का पता चलता है। कांग्रेस में प्रदेश प्रवक्ता क्या बोल रहे हैं पार्टी की क्या लाइन है इसका कोई तालमेल ही नहीं है। अब गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस ने बड़े नेताओं को भी करन माहरा नाम की बैसाखी थमा दी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पत्र को लेकर भाजपा द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट का कहना है कि भाजपा के नेताओं को कांग्रेस के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। भाजपा को इससे कुछ भी हासिल नहीं होगा और जहां तक बात पत्र की तो है तो इस पत्र के माध्यम से जिम्मेदारियां तय की गई हैं कि अगर कोई प्रवक्ता कोई विषय उठा रहा है तो इसका संज्ञान प्रदेश कांग्रेस कमेटी को होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button