
Desk : दुनिया भर के सैलानी प्रतिवर्ष उत्तराखंड आते हैं, अब उन्हे ऋषिकेश में और एक नए पर्यटन स्थल का दिदार करने को मिलेगा. जल्द ही पर्यटक स्थल को विकसित कर सैलानियों के लिए खोला जाएगा. दरअसल ऋषिकेश में दशकों से रंभा नदी के उद्गम स्थल पर बनी झील को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की जा रही थी.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मांग को मंजूर करते हुए न सिर्फ कार्रवाई के निर्देश दिए, बल्कि उन्होंने झील को विकसित करने के लिए बजट भी जारी किया.
फौरी तौर पर सरकार ने करीब 80 लाख रुपए जारी किए, जिससे पर्यटकों के लिए झील के चारों ओर ग्रीन पाथ का निर्माण जारी है. सौंदर्यकरण के साथ पर्यटक गतिविधियों के लिए वन महकमा अन्य आवश्यक इंतजाम जुटाने में लगा है. भविष्य में झील में बोटिंग भी शुरू करने की योजना है. झील के विकास को लेकर सरकार भी पूरी तरह से गंभीर है. वन मंत्री ने साफ कर दिया है कि झील के विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी.
गौर हो कि, करीब 13 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट से अब जल्द ही ऋषिकेश रेंज के वन क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्यता से घिरे एक नए टूरिस्ट स्पॉट का दीदार सैलानियों के साथ स्थानीय लोग जल्द कर सकेंगे.









