उत्तरकाशी हिमस्खलन: 19 पर्वतारोहियों के शव बरामद, 10 अब भी लापता !

उत्तरकाशी में हिमस्खलन के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पर्वतारोहियों के एक दल के फंसने के तीन दिन बाद, उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने शुक्रवार को जानकारी दी हैं कि...

उत्तरकाशी में हिमस्खलन के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पर्वतारोहियों के एक दल के फंसने के तीन दिन बाद, उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने शुक्रवार को जानकारी दी हैं कि दरार से 19 शव बरामद किए हैं। कई लोगों के अब भी लापता होने की आशंका जताई जा रही है। करीब 70 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन खराब मौसम के कारण प्रभावित हो रहा है।

दरार से कुल 19 शव बरामद किए गए हैं। आज उन्नत हल्के हेलीकाप्टर से शवों को मतली हेलीपैड तक लाने का प्रयास किया जाएगा। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार के हवाले से एएनआई ने बताया कि बचाव के लिए 30 लोगों की टीम लगी हुयी हैं। ITBP, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, वायु सेना, सेना, SDRF, वगैरह की विभिन्न टीमों के कुल 30 लोगों को बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया है।

उच्च ऊंचाई वाले बचाव कार्यों में विशेषज्ञता वाली टीम राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और एनआईएम के पर्वतारोहियों के संयुक्त प्रयासों में लापता पर्वतारोहियों को खोजने के उनके प्रयासों में मदद करेगी।

Related Articles

Back to top button