Uttarkashi Tunnel Collapse Updates: टनल में फंसे श्रमिकों की तस्वीर आई सामने, सभी सुरक्षित

Uttarkashi Tunnel Collapse Updates: टनल में फसे श्रमिकों की तस्वीर आई सामने, सभी श्रमिक सुरक्षित

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी बीच सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों की तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में सभी श्रमिक सुरक्षित दिखाई दे रहे हैं। अमेरिका से लाई गई औगर मशीन से एस्केप टनल बनाने की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दिया गया है। बता दें कि मशीन में कुछ खराबी आने के बाद कार्य को रोक दिया गया था। दिल्ली से आई मैकेनिकल टीम ने मशीन की मरम्मत की। आज मशीन को पुनः: संचालित किया जाएगा। 

बता दें कि भूस्खलन के बाद इकट्ठा मलबे में छह पाइप डालने के बाद मजदूरों को आज पहली बार सॉलिड फूड भी भेजा जा सका। पाइप के माध्यम से ही कैमरा भी भेजा गया है। जिसके जरिए सुरंग के अंदर की तस्वीर सामने आई। अंदर फंसे श्रमिकों ने अधिकारियों से बात भी की। अधिकारियों ने उनका हाल-चाल जाना और जल्द ही बाहर निकालने का आश्वासन दिया।  

उत्तरकशी टनल में फंसे 41 श्रमिकों का आज 10वां दिन है। वर्टिकल ड्रिलिंग मशीन से ड्रिलिंग कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेस्क्यू कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम धामी से बात कर रेस्क्यू कार्य का अपडेट लिया और जल्द से जल्द श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए कहा था। बचाव कर्मी लगातार वॉकी-टॉकी के जरिए फंसे श्रमिकों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button