Uttrakhand: छात्र संघ चुनाव और कर्मचारियों के आंदोलन के चलते विवि ने पुलिस प्रशासन से की पीएसी की मांग

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि (Hemwanti Nandan Garhwal University) में छात्र संघ चुनाव और कर्मचारियों के आंदोलन के चलते विवि ने पुलिस प्रशासन से पीएसी की मांग की है।

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि (Hemwanti Nandan Garhwal University) में छात्र संघ चुनाव और कर्मचारियों के आंदोलन के चलते विवि ने पुलिस प्रशासन से पीएसी की मांग की है। इस संबंध में गढ़वाल विवि के कुलसचिव द्वारा एसएसपी पौड़ी से बात भी की गई है। वहीं पीएसी की तैनाती को लेकर छात्रों ने विरोध जाहिर किया है।

छात्रों का कहना है कि इसका विरोध किया जाएगा। गढ़वाल केंद्रीय विवि के कुलसचिव (Registrar Garhwal University) अजय खंडूड़ी द्वारा बताया गया कि पीएसी लगाए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन से बात की गई है। ऐसा छात्र संघ चुनाव और कर्मियों के आंदोलन को देखते हुए किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी पीएससी तैनात रहती थी।

कुलसचिव ने बताया कि पीएसी फिर से तैनात करने को लेकर पुलिस प्रशासन से बात हुई है। पीएससी लगाए जाने को लेकर गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी ने कहा कि विवि छात्रों की तुलना आतंकवादियों से कर रहा है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस सम्बंध में छात्र अपना विरोध जाहिर करेंगे।

Related Articles

Back to top button