Valentine Week Special: वो प्रेम कहानियां जो फिल्म के सेट पर शुरु हुई…पर कभी पूरी नहीं हुई…ऐसे ही बॉलीवुड सितारों के बारे में जानिए यहां

असल जिंदगी में दोनों का रिश्ता 2007 में खत्म हो गया, और 2012 में करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली, जबकि शाहिद ने 2015 में मीरा से शादी की।

Valentine Week Special: फरवरी का महीना शुरु होते ही प्रेमी जोड़े कुछ अलग ही खुश दिखाई देते हैं और ऐसा हो भी क्यों न क्योंकि फरवरी के महीने में हम मनाते हैं वैलेंटाइट वीक… जहां पर हर साल 7 फरवरी से 14 फरवरी तक हम इसे मनाते हैं… वैलेंटाइट को लेकर हमारे फिल्मों में भी कई गाने और सीन्स बनाए गए है….जिसे लोग आज भी किल्प अलग से कट करके सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं….

पर वैलेंटाइट पर बनी जिन फिल्मों को हम देखते हैं उन कलाकारों की जिंदगी भी इश्क के जज्बातों से भरी हुई रही है….चलिए आज हम आपको उनमें से ही कुछ कलाकारों के बारे में बताएंगे….जिन्होंने फिल्में तो साथ ही की….पर फिल्मों के जरिए वो एक दूसरे के करीब भी आए पर उनकी कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई….

चलिए हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मी जोड़े की कहानियों के बारे में बताएंगे….

फिल्मी दुनिया में कई प्रेम कहानियां ऐसी रही हैं जो पर्दे पर तो दर्शकों का दिल जीत चुकीं, लेकिन असल जिंदगी में उनका सुखद अंत नहीं हुआ. इनमें से कुछ प्रेम कहानियां ऐसी रही हैं जिनके बारे में फैंस आज भी बात करते हैं.

दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी

दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी 1951 में फिल्म ‘तराना’ के सेट से शुरू हुई थी. यह जोड़ी फिल्मों में साथ में ‘संगदिल’ और ‘अमर’ जैसी फिल्में करने के बाद ‘मुगल-ए-आजम’ में एक साथ नजर आई.रिपोर्ट्स के अनुसार, एक वक्त था जब दोनों की सगाई हो चुकी थी और शादी की योजना थी, लेकिन 1957 में ‘नया दौर’ के कोर्ट केस और मधुबाला की बिगड़ती सेहत ने उनके रिश्ते में खटास ला दी. बाद में मधुबाला को दिल की बीमारी हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. अपने आखिरी समय में, उन्होंने दिलीप कुमार को अस्पताल बुलाकर उनसे मिलकर अलविदा लिया, लेकिन ताउम्र उनके दिल में दिलीप के लिए जगह रही.

सुपरस्टार एमजी रामचंद्रन और जयललिता की प्रेम कहानी

दूसरी तरफ, साउथ के सुपरस्टार एमजी रामचंद्रन और जयललिता की प्रेम कहानी भी दर्शकों को हमेशा याद रहेगी. 1965 में एमजीआर ने जयललिता को देखा और दोनों ने साथ में लगभग 28 फिल्में कीं. एमजीआर पहले से ही शादीशुदा थे, लेकिन उनके और जयललिता के बीच गहरी दोस्ती और समर्थन का रिश्ता बना रहा. हालांकि, दोनों कभी शादी नहीं कर सके, और 1987 में एमजीआर के निधन के बाद जयललिता ने अकेले ही जीवन बिताया, लेकिन वह बाद में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनीं और राजनीति में अपनी पहचान बनाई.

अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी

अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी.1976 में फिल्म ‘दो अनजाने’ के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई और 1978 में फिल्म ‘गंगा की सौगंध’ के दौरान यह अफेयर चर्चा का विषय बन गया.बाद में जया भादुरी ने रेखा को अमिताभ से उनके रिश्ते के बारे में स्पष्ट किया और इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से दूर रहना शुरू किया.इसके बावजूद, रेखा ने कई बार अपनी भावनाओं को इशारों में जाहिर किया.

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी भी 1999 में फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट से शुरू हुई.दोनों का प्यार सच्चा था, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते में खटास आने लगी और 2002 में दोनों अलग हो गए. ऐश्वर्या ने सलमान पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए, और बाद में सलमान और ऐश्वर्या के बीच विवाद और गहरा गया जब ऐश्वर्या का नाम विवेक ओबेरॉय से जुड़ा. हालांकि ऐश्वर्या ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए अभिषेक बच्चन से शादी कर ली, जबकि सलमान का प्यार कभी पूरा नहीं हो सका.

करीना कपूर और शाहिद कपूर की प्रेम कहानी

2000 के दशक में करीना कपूर और शाहिद कपूर की प्रेम कहानी भी सुर्खियों में थी. साल 2004 में फिल्म ‘फिदा’ के सेट पर इन दोनों का रोमांस शुरू हुआ और बाद में दोनों की जोड़ी को ‘जब वी मेट’ में भी दर्शकों ने खूब सराहा. हालांकि, असल जिंदगी में दोनों का रिश्ता 2007 में खत्म हो गया, और 2012 में करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली, जबकि शाहिद ने 2015 में मीरा से शादी की।

यह प्रेम कहानियां न केवल फिल्मी पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी दर्शकों के दिलों में हमेशा ताजगी के साथ बनी रहेंगी.

Related Articles

Back to top button