
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मे आज वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा, मेरी अपील ऐसा काम ना हो जिससे खाई पैदा हो।
योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा, मुसलमान भाइयों में डर पैदा किया जा रहा है। जनता को उम्मीद, उनके साथ न्याय होगा। खासकर मुसलमान भाइयों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। मुसलमान भाइयों में डर पैदा किया जा रहा है।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा, अखिलेश यादव ने कहा सरकार बुलडोजर से लोगों को गिराना चाहती है अखिलेश ने कहा कि बुलडोजर केवल उन्हीं लोगों पर चल रहा है जो भाजपा के नहीं हैं। आजम खां को लेकर भी अखिलेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आजमगढ़ में पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के घर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना जताने पहुंचे अखिलेश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार लगातार आजम खां को किसी न किसी मामले में फंसाने का प्रयास कर रही है। लेकिन मुझे कोर्ट से पूरी उम्मीद है। जल्द ही आजम खां साहब रिहा होंगे।








