Varanasi: ज्ञानवापी मामले में Court का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष को लगा झटका, कार्बन डेटिंग की मांग खारिज !

वाराणसी की अदालत शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर मिले ढांचे की कार्बन डेटिंग को लेकर बड़ा फैसला सुनाया हैं। कोर्ट ने फैसला सुनते हुए ...

वाराणसी की अदालत शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर मिले ढांचे की कार्बन डेटिंग को लेकर बड़ा फैसला सुनाया हैं। कोर्ट ने फैसला सुनते हुए हिंदू पक्ष की कार्बन डेटिंग की याचिका को खारिज कर दिया हैं। जिसको लेकर उन्होंने ‘शिवलिंग’ होने का दावा किया था। कार्बन डेटिंग और कथित शिवलिंग की वैज्ञानिक जांच पर दलीलें मंगलवार को पिछली सुनवाई के दौरान अदालत में पूरी हुईं, जिसके बाद अदालत ने शुक्रवार को अपना आदेश सुनाया हैं।

पांच हिंदू याचिकाकर्ताओं में से चार ने वाराणसी की स्थानीय अदालत द्वारा आदेशित वीडियोग्राफी सर्वेक्षण के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर पाए गए ‘शिवलिंग’ की कार्बन-डेटिंग की मांग की है। कार्बन डेटिंग एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर पुरातत्व में किसी वस्तु की उम्र को समझने के लिए किया जाता है। ज्ञानवापी मस्जिद समिति ने कार्बन डेटिंग की याचिका का विरोध किया था।

वाराणसी की अदालत ने मामले के संबंध में पहले मुस्लिम पक्ष की दलीलें सुनी थीं। हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील विष्णु जैन ने कहा, “मुस्लिम पक्ष ने कहा कि शिवलिंग सूट संपत्ति का हिस्सा नहीं है और इसकी कार्बन डेटिंग नहीं की जा सकती है। हमने इन दोनों बिंदुओं पर अपना स्पष्टीकरण दिया है।

इससे पहले 29 सितंबर को कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि मस्जिद परिसर के वीडियोग्राफी सर्वेक्षण के दौरान ‘वजुखाना’ के पास परिसर में एक ‘शिवलिंग’ पाया गया था, जिसे अदालत ने आदेश दिया था।

हालांकि, मुस्लिम पक्ष ने कहा कि पाया गया ढांचा एक ‘फव्वारा’ था। हिंदू पक्ष ने तब 22 सितंबर को एक आवेदन प्रस्तुत किया था जिसमें उन्होंने शिवलिंग होने का दावा करने वाली वस्तु की कार्बन डेटिंग की मांग की थी।

Related Articles

Back to top button