Varanasi : ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज दूसरा दिन, मस्जिद के अंदर, ऊपर के कमरों का होगा सर्वे…

वाराणसी के श्रृंगार गौरी ज्ञानवापी मामले में आज सर्वे का दूसरा दिन है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम किए है। वाराणसी के ज्ञानवापी मार्ग को सील किया गया है। ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे की कार्यवाही हो चुकी है। सभी वादी और प्रतिवादी पक्ष परिसर में मौजूद है। अधिवक्ता के साथ अधिवक्ता कमिश्नर पहुंचे। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सभी लोग मौजूद है।

अधिवक्ता कमिश्नर विशाल सिंह का ने कहा, ‘शांतिपूर्ण तरीके से सर्वे की कार्यवाही चल रही है। वादी और प्रतिवादी सभी इसमें सहयोग कर रहे है। किसी प्रकार की कोई भी रुकावट-बाधा नहीं है।

बता दें ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे जारी रहेगा। आज मस्जिद के अंदर कमरों का सर्वे होगा। मस्जिद के अंदर, ऊपर के कमरों का सर्वे होगा। मस्जिद के सर्वे के लिए निकली वादी महिला। कड़ी सुरक्षा के बीच मस्जिद के लिए रवाना हुईं।

बीते शनिवार को ज्ञानवापी मस्जिद में तहखाने के सर्वे का काम पूरा हुआ। पुलिस कमिश्नर सतीश गणेश ने कहा आज की कार्रवाई सफलता पूर्वक हुई, ज्ञानवापी मस्जिद में तहखाने का सर्व पूरा हुआ। कल भी वीडियोग्राफी जारी रहेगी। बता दें, ज्ञानवापी मस्जिद में तहखाने के सर्वे का काम आज सुबह 8 बजे से चल रहा था। तहखाने में हर दीवार की वीडियोग्राफी की गई।

ज्ञानवापी मस्जिद का सुबह सर्व करने पहुंची टीम इंतजामिया कमेटी ने तहखाने की चाबी सौंपी। जिसके बाद ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने का ताला खोला गया और तहखाने में सर्वे टीम अफसरों के साथ दाखिल हुई है वही इससे बाद तहखाने में सर्वे किया, जिसकी वीडियोग्राफी भी की गई।

बता दें, कि कोर्ट कमिश्नर की निगरानी में यह सर्वे किया जा रहा है। वहीं ज्ञानवापी परिसर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात है। कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के लिए नियुक्त किए गए एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को हटाए जाने से इनकार कर दिया था। अदालत ने कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा के अलावा विशाल कुमार सिंह और अजय सिंह को भी कोर्ट कमिश्नर बनाया था । साथ ही कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे 17 मई से पहले कराने का आदेश दिया। कोर्ट ने 17 मई को सर्वे की अगली रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

Related Articles

Back to top button