
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों कानपुर में अपनी फिल्म बावल का शूटिंग कर रहें है जहां उन्हें शूटिंग के दौरान गाड़ी चलाते समय हेलमेट न पहना भारी पड़ गया। क्योकि बिना हेलमेट बाइक चलाने पर कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान काट दिया। बता दे कि उनका बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गया था।
जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान काट दिया। वही इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा वरुण को नोटिस भेजने की तैयारी भी की जा रही है। बता दे कि इससे पहले इस फिल्म की शूटिंग राजधानी लखनऊ में हो रही थी। और बताया जा रहा है कि लखनऊ कानपुर के अलावा इस फिल्म की बाकी की शूटिंग पेरिस सहित यूरोप के चार देशों में होगी।
नितेश तिवारी निर्देशित यह फिल्म 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिन्होंने इससे पहले अमीर खान की फिल्म दंगल को भी डायरेक्ट किया था। आपाके बात दें कि वरुण धवन फिल्म’ जुग-जुग जियो’ में भी काम कर रहे हैं। जो 24 जून को रिलीज़ होगी।









