
Desk : राजधानी देहरादून से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां दर्दनाक हादसा हुआ है. हादसे में आज शनिवार को चकराता क्षेत्रान्तर्गत जंगलोई चौकी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ.
आपको बता दें कि पुलिस थाना चकराता द्वारा एसडीआरएफ ( SDRF) टीम को सूचित किया गया कि जंगलोई चौकी के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है. उक्त सूचना पर एएसआई (ASI) सुरेश बिजल्वाण के हमराह एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई.
ऐसे में एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप की सहायता से खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन स्विफ्ट डिजायर तक पहुँच बनाई. उक्त वाहन में दो लोग सवार थे. जिन्हें एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया.








