
Vice President Jagdeep Dhankhar Lucknow Visit: लखनऊ दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि यूपी की राज्यपाल से मिलता हूँ तो मुझे मार्गदर्शन प्राप्त होता है। दुनिया आज आश्चर्यचकित है। जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आरक्षण दिया। पूरी दुनिया मुझे 15 दिन तक अटल जी का साथ मिला था। आज अटल जी होते तो देख पाते आज भारत दुनिया के शिखर पर जा रहा है। हम ने कनाडा, यूके और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया। जल्द जर्मनी और जापान भी पीछे छोड़ देंगे। आगे बढ़ने के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। हमारी लापरवाही, खान पान का दोष और खराब दिनचर्या से हम बीमार होते हैं।
आपके पास स्वस्थ रहना ही विकल्प है। माया से ऊपर निरोगी काया होती है। याद कीजिए वह दिन जब प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान शुरू किया। आज वह एक बड़ा आंदोलन है। आयुष्मान भारत कार्यक्रम शुरू किया। पानी की समस्या गांवों में निदान हो रहा है। उज्ज्वला स्कीम में 10 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए हैं, जो कहते हैं थे कि दिल्ली से किसान का स्वास्थ्य मजबूत है। साल में तीन बार किसान सम्मान निधि मिल रही है। सरकारी तंत्र से भ्रष्टाचारी पकड़े जाते हैं। कानून का उल्लंघन करने वाले पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को लखनऊ में अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तभी शासन व्यवस्था ठीक रहेगी। स्वास्थ्य पर सबसे अधिक आघात भ्रष्टाचार से पड़ता है। भ्रष्टाचार बीमारी बढ़ाता है। लेकिन अब भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं है। इस समय भ्रष्टाचारियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई हो रही है। भ्रष्टाचार करने वाला चाहे जितना बड़ा हो कानून सबके लिए बराबर है।









