विक्की कौशल ने लगाया पत्नी कैटरीना का नया जेली ब्लश, ‘कैफीन वाले गाल’ तस्वीर ने मचाया धमाल…

विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के नए जेली ब्लश को आजमाते हुए अपनी मजेदार तस्वीर शेयर की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

बॉलीवुड के चर्चित कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बना कैटरीना कैफ के ब्यूटी ब्रांड का नया प्रोडक्ट, जिसे खुद विक्की कौशल ने आजमाया और सोशल मीडिया पर इसकी झलक भी साझा की।

बता दें, कैटरीना कैफ ने 2019 में अपने ब्यूटी ब्रांड की शुरुआत की थी, जिसने धीरे-धीरे मेकअप और स्किनकेयर की दुनिया में मजबूत पहचान बना ली है। हाल ही में उनके ब्रांड ने वायरल हो चुकी जेली लिप और चीक पॉप्सिकल रेंज में तीन नए शेड्स शामिल किए हैं—कॉटन कैंडी, चेरी कोला और आइस्ड लाटे। इन नए शेड्स को खास तौर पर समर और रेट्रो थीम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

बता दें, इ्न्हीं नए प्रोडक्ट्स को आजमाने वाले सबसे पहले ग्राहक बने विक्की कौशल, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह “आइस्ड लाटे” शेड का इस्तेमाल करते हुए अपने गालों को फ्लॉन्ट करते नजर आए। उनकी यह मजेदार तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

विक्की ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा—“कैफीन वाले के लिए कैफीन वाला। क्या बात है।” उनके इस मजाकिया अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें, वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे भंसाली की अब तक की सबसे भव्य रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। रणबीर कपूर इस फिल्म के जरिए एक बार फिर भंसाली के साथ काम कर रहे हैं, जबकि आलिया भट्ट पहले भी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनके साथ काम कर चुकी हैं। वहीं, विक्की कौशल पहली बार इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे।

Related Articles

Back to top button