मैनपुरी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला Video, दबंगों ने विधवा महिला को अर्धनग्न कर पीटा

मैनपुरी से 29 फरवरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों को मिलकर महिला को अर्धनग्न करके बुरी तरह से पीटते हुए देखा जा सकता है।

मैनपुरी में एक महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। जिसमें कुछ पुरुष मिलकर विधवा महिला को अर्धनग्न कर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। पिटाई के दौरान महिला मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन उन दरिंदों ने उसकी एक न सुनी और डंडों से उससे पीटते रहें। अब ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पूरा मामला मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र का है। जहां से 29 फरवरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों को मिलकर महिला को अर्धनग्न करके बुरी तरह से पीटते हुए देखा जा सकता है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार वीडियो में जो माजिला नजर आ रही है वो विधवा है। पिटाई के दौरान महिला लगातर दरिंदों से रहम का भीख मांगती रही मगर लड़को ने रुकने का नाम नहीं लिया।

बता दें, अब इस पूरे मामले पर महिला ने युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि दबंगों ने उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया है। बहरहाल, मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   

Related Articles

Back to top button