सड़क पर दौड़ते हुए लड़के का वीडियो हुआ वायरल, नोएडा के डीएम ने बढ़ाया मदद का हाथ

वही अब इस लड़के यानि प्रदीप मेहरा की मदद के लिए नोएडा के डीएम सुहास एल यथिराज आगे आये है। और उन्होंने प्रदीप मेहरा और उनके बड़े भाई से मुलाकात कर उन्हें अश्वशन दिया की उन्हें जिस भी तरह की मदद की जरूरत होगी उसे प्रशासन द्वारा पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रदीप मेहरा की मां का इलाज नोएडा में ही कराने की बात कही है।

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और लेखक विनोद कापड़ी ने बीते दिन अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक लड़के का वीडियो ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो नोएडा के एक ऐसे लड़के का है जिसमें भारतीय सेना में शामिल होने का पुरजोर जज्बा है। वीडियो में लड़का सड़क पर दौड़ लगा रहा होता है।

सड़क पर दौड़ रहे लड़के का नाम प्रदीप मेहरा जो भारतीय सेना में भर्ती होना चाहता है। आधी रात को सड़क पर दौड़ लगा रहे लड़के से जब लिफ्ट लेने के लिए पूछा जाता है तो लड़का जवाब देता है कि मैं दौड़ लगा रहा हूं। नोएडा सेक्टर 16 से अपने घर दौड़ते हुए जा रहे युवक से जब लिफ्ट ना लेने का कारण पूछा जाता है तब वह कहता है कि वह एक बर्गर शॉप में काम करता है और भारतीय सेना में भर्ती होना चाहता है।

वही अब इस लड़के यानि प्रदीप मेहरा की मदद के लिए नोएडा के डीएम सुहास एल यथिराज आगे आये है। और उन्होंने प्रदीप मेहरा और उनके बड़े भाई से मुलाकात कर उन्हें अश्वशन दिया की उन्हें जिस भी तरह की मदद की जरूरत होगी उसे प्रशासन द्वारा पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रदीप मेहरा की मां का इलाज नोएडा में ही कराने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button