विनेश फोगाट को मिलेगा मेडल, CAS आज लेगा बड़ा फैसला

पेरिस ओलंपिक-2024 में विनेश ओवरवेट होने के कारण 50 किलोग्राम भारवर्ग में डिसक्वालिफाई कर दी गईं थीं। इसके खिलाफ भारतीय खिलाड़ी ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में अपील की थी। काफी इंतजार के बाद CAS विनेश के मामले पर आज फैसला सुनाएगा.

आज भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है. आज देश की महिला पहलवान विनेश फोगाट के ओलंपिक मेडल मिलने पर फैसला आएगा। दरअसल पेरिस ओलंपिक-2024 में विनेश ओवरवेट होने के कारण 50 किलोग्राम भारवर्ग में डिसक्वालिफाई कर दी गईं थीं। इसके खिलाफ भारतीय खिलाड़ी ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में अपील की थी। काफी इंतजार के बाद CAS विनेश के मामले पर आज फैसला सुनाएगा.

मिली जानकारी के अनुसार विनेश फोगाट की फ्लाइट थोड़ी देर बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड होगी. विनेश को रिसीव करने के लिए हजारों प्रशंसकों की भीड़ इंतजार कर रही है. वही उम्मीद हैं कि पेरिस से विनेश फोगाट की फ्लाइट रात करीब 10.25 बजे लैंड होगी.

आपको बता दें कि विनेश ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनी थीं। उनके फाइनल में जाने से देश का कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो गया था। हालांकि, पूरे देश को उस समय झटका लग गया था जब विनेश का वजन तय सीमा से 100 ग्राम ज्यादा निकला था। विनेश का वजन यूं तो दो किलो ज्यादा था, लेकिन रात भर मेहनत करने के बाद विनेश ने वजन कम किया था। फिर भी वह 100 ग्राम से चूक गई थीं।

Related Articles

Back to top button