Viral Video: रामायण के फेमस किरदार लक्ष्मण, यानी सुनील लहरी ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देख फैंस शॉक्ड रह गए। सुनील ने रामायण में उर्मिला का रोल निभाने वाली अंजलि का मॉडर्न अवतार दिखाया है, और इस वीडियो में अंजलि को मॉडर्न कपड़ों में डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सुनील लहरी ने एक्स पर किया शेयर
सुनील लहरी ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, “आप लोगों ने अंजलि जी यानी रामायण की उर्मिला जी को रामायण के लुक देखा फिर 2024 में देखा और अब 2025 में नये मॉडन ऑस्ट्रेलियन लुक में देखिए” इसके बाद वीडियो में अंजलि ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में पुष्पा 2 के गाने पर डांस करती दिखी।
आप लोगों ने अंजलि जी यानी रामायण की उर्मिला जी को रामायण के लुक देखा फिर 2024 में देखा और अब 2025 में नये मॉडन ऑस्ट्रेलियन लुक में देखिए
— Sunil lahri (@LahriSunil) January 6, 2025
U all have seen Anjali ji i.e.Urmila ji of Ramayana in Ramayana look, then in 2024 and now see her in 2025 in a new modern Australian look … pic.twitter.com/N40mGFamnp
फैंस का मिलाजुला रिएक्शन
वीडियो को देखकर कुछ फैंस ने तारीफ की, वहीं कुछ ने नाराजगी भी जताई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और इस पर ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं।
अभिनेता नहीं भगवान माना है
वही शुभम नाम के एक एक्स युजर ने लिखा, हमें नहीं देखना माडर्न लुक न ऑस्ट्रेलियन लुक। इस देश ने आपके सीरियल को अपनी आस्था दी है। आप लोगों को महज़ अभिनेता नहीं भगवान माना है। अब ऐसे कृत्य करके हमारी आस्था का अपमान न कीजिए। लोगों ने अपने प्रेम के साथ जिम्मेदारी भी दी है उसे निभाइए। जब जिम्मेदारी नहीं तो प्रेम भी नहीं। ये केवल एक कमेंट्स हैं जिसका जिक्र हमने किया हैं ऐसे ना जाने कितने लोगों ने इस वीडियों पर भर भर कर कमेंट्स किए हैं।