विवेक अग्निहोत्री ने की “जवान” की तारीफ, “नसीरुद्दीन शाह” पर कसा तंज कहा वे पैसे लेकर कुछ भी बोल सकते हैं।

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पिछले दिनों यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि शाहरुख खान और करण जौहर ने देश के सांस्कृतिक ताने-बाने को...

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पिछले दिनों यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि शाहरुख खान और करण जौहर ने देश के सांस्कृतिक ताने-बाने को बर्बाद कर दिया है। बुधवार को विवेक अग्निहोत्री शाहरुख खान और करण जौहर को लेकर अपने विचारों पर कायम रहे लेकिन उन्होंने कहा कि वे शाहरुख खान की लगातार कामयाबी की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वे शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने जवान अभिनेता शाहरुख खान को बधाई देते हुए कहा, “मैं सबसे पहले शाहरुख खान को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, एटली को बधाई देता हूं और उस फिल्म की यूनिट को बधाई देता हूं। ये बहुत बड़ी सफलता है। मुझे बताया गया है कि इससे बड़ी सफल फिल्म कोई नहीं है और मुझे ये काफी पसंद आई और मैं शाहरुख को हमेशा पसंद करता हूं। तीस साल तक सुपरस्टार बन कर जिंदा रहना कोई आसान बात नहीं है। हालांकि में स्टार सिस्टम पर यकीन नहीं करता हूं लेकिन वो भी एक वास्तविकता है मैं उसको नहीं नकारता हूं। तो मैं शाहरुख खान, एटली और जवान की पूरी टीम को बधाई देना चाहता हूं। मैं उनके लिए काफी खुश हूं।”

“विरोधी नहीं है आपने जो पढ़ा था वो इधर-उधर घुमा-फिरा के कुछ जोड़ दिया गया था। मैं जो बोलता हूं खुल कर ईमानदारी से बोलता हूं। मुझे शाहरुख खान का काम और वो पसंद हैं। मुझे ये भी लगता है कि शाहरुख खान और करण जौहर के सिनेमा ब्रांड ने दर्शकों को कम आंका है और दर्शकों को बेवकूफ बनाने की कोशिश की है। दूसरा ये जो बढ़ा-चढ़ा कर, मार्केटिंग की मदद से पावर सेंटर बनाना और अपने लिए विशेष पद को बनाया जाता है।”

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने द कश्मीर फाइल्स और गदर-2 की कामयाबी को खतरनाक बताया था। इस मुद्दे पर विवेक अग्निहोत्री ने नसीरुद्दीन शाह को जवाब दिया। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि, “मुझे लगता है नसीर साहब को थोड़ी मदद की जरूरत है। वो एक महान अभिनेता हैं, मैंने खुद ही कास्ट किया था ताशकंद फाइल्स में और बड़ी खुशी-खुशी रोल भी किया था उन्होंने वो। हां, अभी भी जाउंगा तो पैसे देकर जो बोलूंगा वो करेंगे। उनको पैसे देकर आप कुछ भी करवा सकते हैं नसीर भाई से, ऐसी कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने मुझे कहा भी था कि पैसे दो तो मैं कुछ भी कर लूंगा। क्या पता पैसे के लिए रोल करते हैं तो पैसे के लिए इस तरह से बयान भी देते हों।”

विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म, द वैक्सीन वॉर में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, राइमा सेन और निवेदिता भट्टाचार्य हैं। ये 28 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button