विवेक मौर्य की पहल से शिया समुदाय को मिली आवाज, संसद तक पहुंचा मुद्दा

नई दिल्ली/अम्बेडकर नगर: शिया समुदाय से जुड़े ऐतिहासिक मुद्दे को संसद तक पहुंचाने वाले भाजपा नेता विवेक मौर्य की पहल अब सुर्खियों में है। विवेक मौर्य ने सामाजिक प्रतिनिधि सलमान रिज़वी के साथ मिलकर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात की और प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा।

मुलाकात में जन्नतुल बक़ी से जुड़े धार्मिक स्थलों और शिया समुदाय की भावनाओं से जुड़े संवेदनशील विषय को उठाया गया। इस पर मंत्री किरण रिजिजू ने गंभीरता से विचार करने और इस मामले में सहयोग का भरोसा दिया। यह कदम शिया समुदाय के धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

विवेक मौर्य की इस पहल को शिया समुदाय ने देश-विदेश में सराहा है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह पहल सामाजिक समरसता और समावेशी राजनीति का बेहतरीन उदाहरण है। यह साबित करता है कि विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव और सहयोग को बढ़ावा देने में नेता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button