
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में चल रहे एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर विपक्ष के द्वारा सलाव खड़े किए जा रहे है। SIR प्रक्रिया के दौरान कई स्थानों पर BLO की लापरवाही भी सामने आ रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मतदाताओं के नाम कई बूथों पर मिले है। उत्तर विधानसभा के बीजेपी विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने इसे लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर बड़ा आरोप लगाते हुए इसे वोट जिहाद का नाम दिया। मंत्री रविंद्र जायसवाल के अनुसार उनके विधानसभा में एक धर्म विशेष के मतदाताओं का नाम एक से अधिक स्थानों पर मिले है। यह तब सामने आया जब बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने इसकी जांच की। इसकी शिकायत मंत्री रविंद्र जायसवाल ने इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी सतेंद्र कुमार से कर जांच की मांग की है।



कांग्रेस पार्टी ने किया है खेला, जांच के बाद खुलेगा पोल : रविंद्र जायसवाल
उत्तर प्रदेश के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक व्यक्ति का कई स्थान पर नाम होने का खेल कांग्रेस और विपक्ष पार्टियों का है। इसकी जांच के लिए लिए जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की गई है। अब जांच में सामने आएगा कि इसके पीछे विपक्ष का असली मकशद क्या है। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बताया कि एक विशेष धर्म के मतदाताओं के नाम गड़बड़ी में मिली है। इसमें कई परिवार के महिलाओं का नाम ससुराल में भी है और उसी विधानसभा में उनके मायके में भी है। ऐसे करीब 9 हजार से अधिक मतदाता मिले है। जिनका नाम एक से अधिक बूथ पर है। ऐसे में यह एक साजिश प्रतीत होता है, जिसकी जांच होनी चाहिए। वहीं इस पूरे मामले को लेकर मंत्री रविंद्र जायसवाल की शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) सतेंद्र कुमार ने कहा कि मंत्री रविंद्र जायसवाल की तरफ से उत्तरी विधानसभा में कुछ मतदाताओं के नाम दिए गए है, बताया गया कि इन मतदाताओं का नाम एक से अधिक स्थान पर है। इसकी जांच करवाया जा रहा है, यदि यह सही है तो उनका नाम अन्य स्थानों से हटाकर एक स्थान पर ही करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल वाराणसी जनपद में यह शिकायत पहली बार उत्तरी विधानसभा से आया है, एक जनप्रतिनिधि के द्वारा ऐसा आरोप लगाया गया, जिसकी जांच करवाया जाएगा।









