पहले चरण के मतदान के लिए इन जिलों में पड़े वोट, 1 बजे तक यूपी में 35.03 फीसदी मतदान…

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के साथ ही यूपी में 7 चरणों में होने वाले चुनाव का श्री गणेश हो गया है। आज पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 विधानसभा पर मतदान हो रहा है। 1 बजे तक यूपी में 35.03 फीसदी मतदान हो चुके है। 11 जिलों की 58 सीटों पर 35.03 फीसदी मतदान पड़े है। शामली में 1 बजे तक 41.16 फीसदी मतदान हुए। मुजफ्फरनगर में 1 बजे तक 35.73 फीसदी मतदान चुके है। मेरठ में 1 बजे तक 34.51 फीसदी मतदान हुए। बागपत में 1 बजे तक 38.01 फीसदी मतदान हुए। गाजियाबाद में 1 बजे तक 33.40 फीसदी मतदान हुए।

नोएडा में 1 बजे तक 30.53 फीसदी मतदान हुए। बुलंदशहर में 1 बजे तक 37.03 फीसदी मतदान हुए। अलीगढ़ में 1 बजे तक 32.07 फीसदी मतदान हुए। मथुरा में 1 बजे तक 36.26 फीसदी मतदान हुए। हापुड़ में 1 बजे तक 39.97 फीसदी मतदान हुए। आगरा में 1 बजे तक 36.93 फीसदी मतदान हुए है।

आपको बता दे की 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इन 58 विधानसभा में से 53 पर विजय पताका फहराई थी। इस बार किसान आंदोलन के बाद माहौल बदला हुआ है। और बीजेपी के लिए इस बार अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराने जी एक बड़ी चुनौती होगी। पश्चिम में सपा आरएलडी गठबंधन बीजेपी को बड़ी चुनौती मिल रही है।

यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। शाम 6 बजे तक 58 सीटों पर मतदान होगा, सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। इन 58 सीटों पर 623 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। पहले चरण में लगभग 2.27 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। जबकि सुरक्षा के मद्देनज़र अर्धसैनिक बलों की 412 कंपनियों के 50,000 जवान तैनात किए गए है।

Related Articles

Back to top button