पिछड़े और अल्पसंख्यको के काटे जा रहे वोट, SIR पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान…

अखिलेश यादव ने SIR प्रक्रिया को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के वोट काटे जा रहे हैं। उनका आरोप है कि इन वर्गों को टारगेट किया जा रहा है, जिससे उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने इस मामले में चुनाव आयोग से भी उचित कार्रवाई की मांग की।

Uttar-Pradesh: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग से समय मांगा है और जैसे ही समय मिलेगा, उनका प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा। अखिलेश ने आरोप लगाया कि फॉर्म 7 के जरिए कई लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को नुकसान हो रहा है।

बता दें, उन्होंने आगे कहा, “यह प्रक्रिया खासकर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को टारगेट करने के लिए की जा रही है। पढ़ाई-लिखाई न समझने वाले लोगों को इस प्रक्रिया के जरिए परेशान किया जा रहा है।”

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से अपील की कि वे इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान दें और सभी समस्याओं का समाधान करें। उनका कहना था कि चुनाव प्रक्रिया में इस तरह के कदम से समाज के विभिन्न वर्गों को मानसिक और कानूनी परेशानियां हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button