बेंगलुरु; कर्नाटक में 224 विधानसभा की सीटों को लेकर मतदान की प्रक्रिया जारी है. प्रदेश में लगभग एक महीने तक चली सियासी जंग 8 मई को थम गई थी. इस दौरान भाजपा कांग्रेस व जेडीएस ने जमकर चुनाव प्रचार किया. सभी दलों ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई दिग्गजों ने प्रदेश भर में कई रैलियां कीं. कर्नाटक में आज मतदान की प्रक्रिया सुबह 6 बजे से प्रारंभ हो चुकी है. यह प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी.
हावेरी: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शिग्गांव के मतदान केंद्र संख्या-102 पर अपना वोट डाला
हावेरी: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शिग्गांव के मतदान केंद्र संख्या-102 पर अपना वोट डाला।#KarnatakaAssemblyElection2023 pic.twitter.com/alemNcETN3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023
होलेनारसीपुरा, हसन: पूर्व प्रधानमंत्री और JD(S) प्रमुख एच.डी. देवेगौड़ा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान किया….
होलेनारसीपुरा, हसन: पूर्व प्रधानमंत्री और JD(S) प्रमुख एच.डी. देवेगौड़ा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान किया।#KarnatakaAssemblyElection2023 pic.twitter.com/IN9teEOiab
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023
कलबुर्गी: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मतदान किया।#KarnatakaAssemblyElection2023 pic.twitter.com/A7rKobTmkr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023
अभिनेता ऋषभ शेट्टी उडुपी के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। #KarnatakaAssemblyElection2023 pic.twitter.com/kUDT8j0pnL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023
रामनगर: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने रामनगर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला…
#WATCH रामनगर: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने रामनगर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।#KarnatakaAssemblyElection2023 pic.twitter.com/4fX1FfNod5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023
बेंगलुरु: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने मतदान किया
बेंगलुरु: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने मतदान किया।#KarnatakaAssemblyElection2023 pic.twitter.com/REWbgNQKGI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023
बेंगलुरु: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।#KarnatakaElections pic.twitter.com/gAbQZAvuij
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023
शिकारीपुरा, शिवमोग्गा: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने मतदान किया। #KarnatakaAssemblyElection2023 pic.twitter.com/HcHy2gjhLz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023