Waqf Bill: “नोटबंदी से लेकर वक्फ बिल तक, BJP की सभी योजनाएं फेल!” अखिलेश यादव ने संसद में उठाए सवाल!

Akhilesh Yadav on Waqf Bill: "BJP सरकार रोजगार देने में पूरी तरह नाकाम रही है। नोटबंदी लाई, उससे भी देश को कोई लाभ नहीं हुआ।" उन्होंने आगे..

 Waqf Bill In Loksabha: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर बहस के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल मुस्लिम समुदाय की सहमति के बिना लाया गया है और BJP अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए विवादास्पद मुद्दे उठा रही है।

 “वक्फ बिल समझ से परे, BJP का मकसद साफ नहीं”

अखिलेश यादव ने कहा, “इस बिल का नाम भी ठीक से समझ नहीं आ रहा। BJP के अंदर तो अध्यक्ष तक का चुनाव नहीं हो पा रहा, वे देश को कैसे चला रहे हैं?” उन्होंने सवाल उठाया, “वक्फ बिल से मुस्लिम समुदाय को क्या फायदा होगा? इस पर उनकी राय क्यों नहीं ली गई?”

 “BJP रोजगार देने में फेल, नोटबंदी से कोई फायदा नहीं”

अखिलेश ने कहा, “BJP सरकार रोजगार देने में पूरी तरह नाकाम रही है। नोटबंदी लाई, उससे भी देश को कोई लाभ नहीं हुआ।” उन्होंने आगे कहा, “अब ये सरकार वक्फ जमीनों पर नजर गड़ाए बैठी है।”

 “ईद पर रोक, कुंभ में गुमशुदगी, फिर भी BJP धर्म की बात करती है”

अखिलेश ने आरोप लगाया, “मुझे ईद के कार्यक्रम में जाने से रोका गया, लेकिन BJP दावा करती है कि वह सबका साथ देती है।” उन्होंने कुंभ मेले का जिक्र करते हुए कहा, “कुंभ में 30 लोग मारे गए, लेकिन उनकी सूची तक नहीं दी गई। 1000 से ज्यादा हिंदू श्रद्धालु लापता हैं, उनका क्या हुआ?”

 “सरकार सार्वजनिक संपत्ति बेच रही, ‘सत्यमेव जयते’ झूठ साबित हो रहा”

अखिलेश ने कहा, “रेलवे और रक्षा भूमि बेची जा रही है। BJP ‘सत्यमेव जयते’ लिखकर झूठ बोल रही है।” चेतावनी दी, “आज वक्फ की जमीन है, कल दूसरे समुदायों की संपत्ति पर निशाना होगा।

वही BJP ने अखिलेश के आरोपों को “निराधार” बताया है और कहा है कि वक्फ बिल पारदर्शिता लाने के लिए है। विपक्षी दलों ने अखिलेश के बयानों का समर्थन किया है और मांग की है कि बिल पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button