
Waqf Bill: लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर जोरदार बहस के बीच AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिल की कॉपी फाड़ दी। उन्होंने इस बिल का कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि “सरकार हमें गलत जानकारी दे रही है और यह बिल मुसलमानों के हित में नहीं है।”
ओवैसी ने वक्फ संशोधन बिल को अनुच्छेद 25 और 26 का उल्लंघन बताते हुए इसे मुस्लिम समुदाय के साथ अन्याय करार दिया। उन्होंने कहा, “मैं इस विधेयक का पूरी तरह से विरोध करता हूं, यह मुसलमानों के लिए नुकसानदायक है।”
जगदंबिका पाल ने किया विरोध
ओवैसी द्वारा बिल की कॉपी फाड़े जाने पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “ओवैसी ने विधेयक फाड़कर असंवैधानिक काम किया है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया?”
लोकसभा में इस घटना के बाद माहौल गरमा गया, और सत्ता पक्ष ने ओवैसी की इस हरकत को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया। वक्फ संशोधन बिल पर देर रात तक बहस काफी बहस हुई।









