किसानों और पुलिस के बीच छिड़ा जंग! शंभू बॉर्डर पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसानों के साथ तमाशबीन भी पहुंचे हैं। इस बीच समझाने पर जब किसान नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ना शुरू किया।

डिजिटल डेस्क: अगर आप भी दिल्ली एनसीआर के निवासी हैं तो सतर्क हो जाइये आज यानी 13 फरवरी मंगलवार का दिन आपके लिए बड़े इम्तिहान का दिन है। पंजाब से लेकर हरियाणा तक और यूपी से लेकर दिल्ली तक हर तरफ से किसानों का राजधानी में आना शुरू हो गया है। किसानों के इस विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली से सटी तमाम सीमाओं पर ट्रैफिक जाम लग गया है। दरअसल इसकी वजह है किसानों का दिल्ली चलो ऐलान। ऐसे में इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गाजीपुर, सिंघु, संभू, टिकरी समेत सभी बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस बीच हरियाणा के शंभू बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है। शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच संग्राम शुरू हो गया है।

शंभू बॉर्डर पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

दरअसल, शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसानों के साथ तमाशबीन भी पहुंचे हैं। इन लोगों को पुलिस के समझाने की कोशिश भी की मगर जब किसान नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ना शुरू किया। मामला बिगड़ते देख पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस बीच शंभू बॉर्डर पर पथराव भी देखने को मिला है। मिली खबर के अनुसार पथराव करने वाले किसान नहीं हैं बल्कि किसानों की आड़ में कुछ अराजक तत्व भीड़ में घुस गए हैं और माहौल बिगाड़ रहे हैं। माहौल को सँभालने के लिए पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। मगर वहां अब भी हालात तनावपुर्ण नजर आ रहा है।

किसानों ने किया दिल्ली कूच करने का ऐलान

गौरतलब है कि किसान और केंद्र सरकार के बीच बीते सोमवार को आधी रात तक चली बैठक में समस्या का कोई हल नहीं निकला। जिसके बाद पंजाब-हरियाणा के किसानों ने आज दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। ऐसे में किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के ऐलान को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली और हरियाणा में धारा-144 लागू कर दी गई है। वहीँ, दिल्ली की तीन प्रमुख सीमाओं पर बैरिकेड लगाए गए हैं। पुलिस प्रसाशन के तरफ से कंटीले तार, कंटेनर और डंपर लगाकर रास्ते बंद कर दिए गए हैं। साथ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में दो मेट्रो स्टेशनों के गेट भी बंद करते हुए दिल्ली-नोएडा के बॉर्डर एरिया के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

Related Articles

Back to top button