
Desk : देशभर में 2024 में अगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. इस बीच उत्तरप्रदेश में एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है. जहाँ एक तरफ भाजपा 2024 चुनाव से पहले अपने सभी वादों पर खरे उतरने का दावा कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ सपा और बसपा ने भी अपनी अगामी रणनीति को जनता के सामने रखना शुरू कर दिया है. इस बीच आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का एक बड़ा बयान सामने आया है. चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा के लिए 2024 का चुनाव कड़ी चुनौती के रुप में है.
दरअसल, आज अखिलेश यादव ने पीडीए बनाम एनडीए को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने 2024 में PDA की जीत पर बड़ा दावा किया है. अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा कि साल 2024 में पीडीए इस बार एनडीए को बाहर का रास्ता दिखायेगा और उत्तर प्रदेश में भारी मात्रा में जीत हांसिल करेगा. ऐसे में अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी युवाओं को नौकरी का सपना तो दिखा रही है, मगर नौकरी के नाम पर वो युवाओं को वेटर की नौकरी दे रही है. आगे उन्होंने यह भी कहा की सदन भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री चला रहे हैं.
बता दें कि अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने जनता से कई नए वादें भी किये. आगे कहा की उनकी पार्टी पुरानी पीढ़ी के सपनों को पूरा करने का काम करेगी साथ ही युवाओं को उत्तम नौकरी प्रदान करने का भी काम करेगी. इस तरह से अखिलेश यादव अगामी 2024 चुनाव को मध्यनजर रखते हुए अब अपनी तैयारी में जुट चुकी है. मगर देखना यह होगा कि NDA के रणनीति के सामने अखिलेश का ये नया PDA इस बार यूपी में कौन सा नया मोड़ लाएगा.









