Water Crisis : दिल्ली में जल संकट, केजरीवाल सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से आम जीवन अस्तव्यस्त है। दिल्ली में पानी की समस्या मंडराने लगी है। जिसको लेकर केजरीवाल न दिल्ली का दरवाजा खटखटाया है।

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से आम जीवन अस्तव्यस्त है। दिल्ली में पानी की समस्या मंडराने लगी है। जिसको लेकर केजरीवाल न दिल्ली का दरवाजा खटखटाया है।

केजरीवाल सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में मांग की गई है कि, दिल्ली में जल संकट को देखते हुए हरियाणा, यूपी और हिमाचल प्रदेश से एक महीने के लिए अतिरिक्त पानी मिले। बता दें कि दिल्ली सरकार में जल संसाधन मंत्री आतिशी ने हाल में भाजपा शासित राज्य हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का यमुना जल रोकने का आरोप लगाया था।

बता दें कि आतिशी ने हरियाणा पर एक मई से दिल्ली के हिस्से का पानी न देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा यदि आने वाले दिनों में यमुना नदी के पानी की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट भी जा सकती है। हालांकि भाजपा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

Related Articles

Back to top button