
Wayanad: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया कर दिया हैं. इस दौरान सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी साथ नजर आए. वही नामांकन दाखिल करने के बाद वह एक रोड-शो करेंगी.
BJP ने नव्या हरिदास को दिया हैं टिकट
बता दें कि वायनाड से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी तो भारतीय जनता पार्टी ने नव्या हरिदास को अपना उम्मीदवार बनाया हैं. इसी के साथ अगर प्रियंका गांधी वायनाड से जीतती हैं तो वह गांधी परिवार से संसद पहुंचने वाली तीसरी शख्स होंगी. दरअसल कांग्रेस काफी लंबे वक्त से चाह रही थी कि प्रियंका गांधी चुनावी राजनीति में कदम रखें.
रायबरेली सीट के लिए राहुल ने छोड़ी वायनाड
वायनाड सीट राहुल गांधी की सीट थी लेकिन उन्होंने रायबरेली सीट के लिए इस सीट को छोड़ दिया. ऐसे में कांग्रेस ने अपनी रणनीति के तहत प्रियंका गांधी को इस चुनाव में उतारकर पार्टी को फिर से मजबूत करने का पूरा प्रयास किया है. प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में तो थी ही. लेकिन अब अगर जीतती हैं तो संसद से राहुल गांधी को और मजबूती मिलेगी. क्योंकि कांग्रेस परिवार की ये सांसद बनने वाली तीसरी सदस्य बन जाएंगी.
47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
दरअसल वायनाड संसदीय सीट और 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को झारखंड विधानसभा के पहले चरण के मतदान के साथ होगा. मतगणना 23 नवंबर को होगी.









