
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने चुनावी सभा में अपने बयान से राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्रियों और विपक्षी नेताओं ने उनकी जीत के बाद उन्हें अपमानित करने की कोशिश की।
अवधेश प्रसाद ने कहा, “हमारे दलित सांसद बनने पर अयोध्या की गरिमा को कमतर बताया गया। हमें कुत्ता और कुत्ते की पूंछ कहकर अपमानित किया गया।”
इससे पहले, मिल्कीपुर में एक चुनावी रैली के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दलित युवती की हत्या के मामले को सपा से जोड़ते हुए कहा था, “कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती,” जिसे सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अपने खिलाफ तंज माना।
अब यह जुबानी जंग तेज हो चुकी है, जहां सपा इसे दलित समाज का अपमान करार दे रही है, वहीं भाजपा अपने बयान पर कायम है।









