दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ा मौसम, 92 KM की तेज रफ्तार से चल रही धूलभरी आंधी, रेड अलर्ट हुआ जारी

दिल्ली-NCR में दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली-NCR में जहां सुबह से तेज धूप थी, वहीं दोपहर में तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। शहर के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया। धूल भरी आंधी के बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश भी शुरू हो गई है। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के आसपास, खासकर टर्मिनल 3 के पास धुएं के घने बादल देखे गए, जिससे आसपास के इलाके में विजिबिलिटी बहुत कम हो गई।

90 km प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी के बाद दिल्ली के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में धूल भरी आंधी के बाद बारिश, बिजली कड़कने और 70 से 90 km प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है। पालम में दोपहर 2:30 बजे हवा की स्पीड 92 kmph रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने बताया कि शहर के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है.

जानें कैसा अचानक बदला मौसम ?

मौसम एक्सपर्ट्स ने बताया कि मौसम में इस अचानक बदलाव की वजह हिमालयी क्षेत्र पर असर डालने वाला ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ है। उन्होंने कहा कि मंगलवार से इसका असर कम होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान फिर से बढ़ने की उम्मीद है।

सुबह के समय दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के सफरजंग में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री ज़्यादा था।

Related Articles

Back to top button