
Weather News: उत्तर प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत प्रदेश के 50 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। आगामी दो दिनों तक ठंड का असर और बढ़ेगा, और अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही, कोहरे और ठिठुरन में भी वृद्धि होगी।
तापमान में 5 डिग्री की गिरावट
उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया हैं। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट की संभावना हैं। लखनऊ समेत कई जिलों में कोहरा और रात में ठंडक बढ़ेगी। साथ ही अगले दो दिनों तक ठंड का प्रभाव बना रहेगा।
दिल्ली में भी बढ़ेगी सर्दी
दिल्ली में भी सर्दी का असर अधिक रहेगा। यहां के तापमान में गिरावट और कोहरे के कारण सुबह और रात के समय ठंड का एहसास होगा। नए साल में सर्दी का सितम और बढ़ने की संभावना है।मौसम विभाग ने सभी निवासियों को सर्दी से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।









