दिल्ली-NCR में अचानक मौसम ने लिया यू-टर्न, 70 KM की रफ्तार से आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिनभर की भीषण उमस और कड़ाके की धूप के बाद सूरज ढलते ही दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने लगी हैं।

Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिनभर की भीषण उमस और कड़ाके की धूप के बाद सूरज ढलते ही दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने लगी हैं। धूलभरी आंधी के बीच आसमान में काले बादल छा गए हैं और जल्द ही झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव के बीच मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए राजधानी के कई हिस्सों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर दिया है।

70 किमी/घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, फोन पर आया अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा रविवार शाम 7 बजे जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की आशंका है, जो कहीं-कहीं 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस खराब मौसम की गंभीरता को देखते हुए कई नागरिकों के मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट मैसेज भी भेजे गए हैं।

गाजियाबाद और नोएडा में भी अलर्ट, सुरक्षित रहने की सलाह
मौसम विभाग ने उत्तर दिल्ली को छोड़कर बाकी पूरी दिल्ली में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, एनसीआर के प्रमुख शहरों—नोएडा और गाजियाबाद में भी शाम के साढ़े आठ बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट एक्टिव है। मौसम वैज्ञानिकों ने इस दौरान बादलों की तेज गरज के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। प्रशासन ने लोगों को इस दौरान सतर्क रहने, बेवजह घरों से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button