
Weather Update: उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार गिर रहे तापमान, घने कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त है। जिसके चलते यातायात भी प्रभावित हुआ है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान जैसे उत्तर भारत के कई हिस्सों ‘कोल्ड डे’ और ‘सीवियर कोल्ड डे’ के अलर्ट जारी कि किए गए हैं। आठ से 13 जनवरी तक तापमान स्थिर रहने के आसार हैं। जिसमें कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।
मौसम विभाग के अनुसार आठ से 10 जनवरी तक उत्तर प्रदेश समेत पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और बिहार के विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय सामान्य से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली एनसीआर में आज यानी मंगलवार को घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, कराईकल और आंध्र प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं।
उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में घने कोहरे छाए रहने के आसार है। राजस्थान और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थित बन सकती है।









