Weather Update: अप्रैल में ही गर्मी के कहर से सभी परेशान, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम

IMD ने उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है।

Weather Update: अप्रैल में ही तेज धूप और गर्म हवाएं अपना कहर बरपाना शुरू कर दिए हैं। शहर में दोपहर का पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। यही कारण है दोपहर में चिलचिलाती धूप की वजह से मार्केट और सड़कों पर कम भीड़ देखने को मिल रहा है। अप्रैल माह के शुरुआत में बढ़ती गर्मी को देखते हुए हीट वेव का अलर्ट जारी की जा रही है।

लखनऊ का मौसम

लखनऊ में पारा 40 डिग्री के करीब हो पहुंच गया है। सुबह की शुरुआत ही चिलचिलाती धूप से होती है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश और मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना है। जबकि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। जिससे मैदानी इलाकों में कुछ राहत मिल सकता है।

इन राज्यों में लू का अलर्ट

IMD ने उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है।

Related Articles

Back to top button