
Weather News: उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग ने यूपी समेत दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में तीन से चार दिनों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में 21 और 22 जनवरी कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं। इसके साथ ही अगले 24 घंटों में बारिश के आसार भी है।
मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली एनसीआर में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। शनिवार को 11 ट्रेनें लेट से चलीं। कई उड़ानें भी लेट हुई। दिल्ली में आज का तापमान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और 18 डिग्री सेंटीग्रेड रहने के आसार है।









